ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

PMCH में फायरिंग, दलालों के झगड़े में अखाड़ा बना सबसे बड़ा अस्पताल

PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में दलालों के बीच गैंगवार की स्थिति बनी हुई है। दलालों के आपसी झगड़े ने पीएमसीएच को रण क्षेत्र में तब्दील कर रखा है। पीएमसीएच के टाटा वा

PMCH में फायरिंग, दलालों के झगड़े में अखाड़ा बना सबसे बड़ा अस्पताल
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में दलालों के बीच गैंगवार की स्थिति बनी हुई है। दलालों के आपसी झगड़े ने पीएमसीएच को रण क्षेत्र में तब्दील कर रखा है। पीएमसीएच के टाटा वार्ड और पोस्टमार्टम हाउस के बीच शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे अपराधियों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। देर रात सूबे के सबसे बड़े अस्पताल में गोलीबारी से दहशत का माहौल कायम हो गया। मरीजों के परिजनों से लेकर वहां तैनात गार्ड भी सहम गये।


बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पिस्टल से गोलियां दागनी शुरू की। बाद में सभी आईजीआईसी से होते हुए दरभंगा हाउस की तरफ भाग निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक के पीछे बैठे एक अपराधी के दोनों हाथों में पिस्टल थी। एम्बुलेंस और निजी अस्पताल में मरीज को भर्ती करवाने की दलाली को लेकर गोलीबारी होने की बात सामने आयी है। इधर, फायरिंग की खबर मिलते ही पीएमसीएच टीओपी और पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची। फायरिंग करने वाले अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले भी पीएमसीएच में दलालों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। एक ने दूसरे को एम्बुलेंस की दलाली से हटने के लिए कहा था तब दूसरे ने गाली-गलौच की थी। इसी का बदला लेने और वर्चस्व के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। दलाली को लेकर पीएमसीएच में पहले भी भी खून-खराबा हो चुका है। वर्ष 2021 में एम्बुलेंस चलवाने को बिकाऊ व एक दूसरे गुट के लड़के आपस में भिड़ गये थे। सरेशाम गोलियां चली थीं जिसमें एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गये थे। इसके पहले भी निजी अस्पतालों में मरीजों को ले जाने के लिए दलालों के बीच मारपीट हो चुकी है।