ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

पटना के इन पार्कों में होगी छठ पूजा, नहीं घट रहा गंगा का जलस्तर

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार छठ पूजा 28 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। इस पर्व का इंताजर बिहार, झारखंड, उत्तर प्

पटना के इन पार्कों में होगी छठ पूजा, नहीं घट रहा गंगा का जलस्तर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार छठ पूजा 28 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।  इस पर्व का इंताजर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अन्य जगहों की तुलना में अधिक रहता है। ऐसा कहा जाता है कि छठ पूजा संतान की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दौरान पर्व करने वाले लोग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। पहले दिन नहाय खाय से व्रत शुरू होता है। ऐसे में इस पर्व को लेकर पटना जिला प्रसाशन ने अर्घ्य देने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 



पटना जिला प्रसाशन ने यह निर्णय लिया है कि शहर के 28 पार्कों में छठ व्रतियों के लिए अर्घ्य देने की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर जिला प्रसाशन ने जिन पार्कों का चुनाव किया है उसमें पुनाईचक पार्क, शिवाजी पार्क, रेंटल फ्लैट पार्क 34, राम सुंदर दास पार्क , शहीद किशोर कुणाल के सेक्टर, - जनता फ्लैट, जी-22, डॉ कॉलोनी जी-9, डिफेंस कॉलोनी, बी हाउसिंग, 100 एमआइजी, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, वीकर सेक्शन, मुन्ना पाठक, जे-सेक्टर, ग्रीन, भवंर पोखर, राजेंद्र नगर 4/5, श्री कृष्णानगर, सीआइडी कॉलोनी, बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस कॉलोनी सी-2, पुलिस कॉलोनी सेक्टर डी, शिवपुरी, मैकडॉवेल गोलंबर, एजी कॉलोनी, पेंशनर भवन पार्क में छठ व्रती अर्घ्य  दे सकते है। 



इधर, दूसरी तरफ गंगा के जलस्तर की बात करें तो गांधीघाट में गंगा का जलस्तर स्थिर है। हालांकि, इसके बाबजूद  यहां गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, दीघाघाट में भी गंगा का  जलस्तर बढ़ रहा है। इसके अलावा हाथीदह में भी गंगा का जलस्तर 42.29 है। वहीं, इस तरह गंगा के बढ़ रहे जलस्तर ग्रामीण या गंगा किनारे के इलाकों की छठ व्रतियों में चिंता की लकीर नजर आ रही है।