ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

धू-धू कर जलेगा दशानन: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी शुरू, कमिश्नर ने की अहम बैठक

PATNA: दुर्गापूजा की शुरुआत के साथ ही पटना के गांधी मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विजयादशमी के मौके पर इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण

धू-धू कर जलेगा दशानन: पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी शुरू, कमिश्नर ने की अहम बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दुर्गापूजा की शुरुआत के साथ ही पटना के गांधी मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विजयादशमी के मौके पर इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण, कुंभकर्म और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। लंका दहन को लेकर गांधी मैदान में रविवार को कमिश्नर कुमार रवि ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।


बैठक के बाद कमिश्नर कुमार रवि ने कहा कि रावण वध के दौरान काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इस दौरान ठेला, गुमटी और सड़कों पर लगने वाली दुकानों की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मेला के दौरान इन लोगों को प्रतिबंधित किया जाएगा। खास तौर पर विजयादशमी के दिन जब तक कार्यक्रम संपन्न नहीं होता है तब तक प्रतिबंध रहेगा ताकि लोगों को कठिनाई न हो और ट्रैफिक की समस्या ना हो। साफ सफाई, घास की कटाई और सभी गेटों पर आवागमन को लेकर भी समुचित तैयारी की जा रही है।


पिछली बार तेज हवाओं के कारण रावण जलने के पहले गिर गया था। उसको लेकर कमिश्नर कुमार रवि ने कहा है कि आज आयोजकों से बात किया जा रहा है जो भी तीन पुतले बनेंगे सभी को मजबूती से बढ़ने की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हर वर्ष विजयादशमी के दिन रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें पूरे राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..