1st Bihar Published by: Updated Jan 29, 2020, 12:49:32 PM
- फ़ोटो
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शकरियों के भिड़ंत की खबर है। प्रदर्शन कर रहे सीपीआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां चलायी हैं। वाम दलों के बुलाए भारत बंद के दौरान डाकबंगला चौराहा अब अखाड़ा में तब्दील होता दिख रहा है। कई पार्टियां बंद के समर्थन में सड़क पर उतरी हैं।
सीएए-एनआरसी के खिलाफ वाम दलों के बुलाए गए भारत बंद को जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेन्द्र कुशवाहा की आरएलएसपी का समर्थन मिला है।डाकबंगला चौराहा पर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने की कोशिश की जुटी पुलिस की भिड़ंत हो गयी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। पूरा इलाका रणक्षेत्र में बन गया है और विरोध प्रदर्शन के बीच डाकबंगला चौराहा के इर्द-गिर्द यातायात ठप पड़ गया है।
हालांकि सुबह से वाम दलों के भारत बंद का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा था। बिहार के कुछ इलाकों से विरोध प्रदर्शन की खबरें मिली थी। लेकिन पटना के डाकबंगला चौराहा पर उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है। पटना और आस-पास के इलाकों से भारी संख्या में समर्थक डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे हैं।वहीं HAM और आरएलएसपी कार्यकर्ता भी डाकबंगला पर बंद के समर्थन में जमा हुए हैं।