ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बेऊर जेल में एक कैदी ने लगाई फांसी, टॉयलेट के अंदर फंदे से लटका मिला

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना के बेउर जेल से सामने आ रही है. जेल में एक कैदी ने फांसी लगा ली है. हालांकि उसकी जान बच गई है. पुलिसकर्मियों से उसे बचा लिया है. टॉयलेट के अंदर

बेऊर जेल में एक कैदी ने लगाई फांसी, टॉयलेट के अंदर फंदे से लटका मिला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना के बेउर जेल से सामने आ रही है. जेल में एक कैदी ने फांसी लगा ली है. हालांकि उसकी जान बच गई है. पुलिसकर्मियों से उसे बचा लिया है. टॉयलेट के अंदर कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना राजधानी पटना के बेऊर जेल की है. जहां शनिवार को एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जा रहा रहा है कि जिस कैदी ने जान देने की कोशिश की है, वह रनिया तालाब थाना इलाके का रहने वाला बताया है. उसका नाम मंतोष कुमार बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि खाना को लेकर किसी अन्य कैदी के साथ मंतोष का विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने यह कठोर कदम उठाने की कोशिश की. 


जेल सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुतबिक बेउर जेल में अस्पताल के पीछे स्थित टॉयलेट में मंतोष ने आत्महत्या की कोशिश की. लेकिन जैसे ही इसकी प्रशासन को मिली. अधिकारी वहां आनन-फानन में पहुंचे और उन्होंने देखा कि मंतोष टॉयलेट में एक फंदा बनाकर लटका हुआ है. उसे नीचे उतारकर तुरंत पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल मंतोष ने ये कदम क्यों उठाया, जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

टैग्स