ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पटना के बाद पूर्णिया में भी सुशांत सिंह चौक, मेयर ने शिलापट्ट का किया उद्घाटन

PURNEA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है. राजधानी पटना में हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक चौक का नामकरण

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PURNEA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है. राजधानी पटना में हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक चौक का नामकरण किया गया था. राजीव नगर के केसरी नगर इलाके में सुशांत सिंह राजपूत चौक का बोर्ड लगाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अब इसी तरह का सम्मान उनके पैतृक गांव के लोगों ने भी दी है.


पूर्णिया के लाल को सम्मान देते हुए पुर्णिया नेशनल हाईवे पर बने फोर्ड कंपनी चौक का नाम आज से बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया है. इस चौक के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सड़क का नामकरण भी किया जाना है. नगर निगम की महापौर ने शिलापट का फीता काट कर उद्घाटन किया. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूर्णिया के लोगो महापौर से उनकी स्मृति में चौक बनाने की मांग कर रहे थे. जिसे नगर निगम द्वारा स्वीकृती दे दी गयी. इस मांग को पूरा करते हुए सुशांत को पुर्णिया वासियों की ओर से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई. पूर्णिया महापौर सविता देवी ने इस मौके पर कहा कि सुशांत के मौत पर लगातार जांच की मांग हो रही है, उन्होंने भी प्रधानमंत्री को सीबीआई (CBI) जांच के लिए पत्र लिखा है. इस चौक के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सड़क का नामकरण भी किया जाना है.


दरअसल, इससे पहले भी बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में पटना के  राजीव नगर स्थित  उनके आवास को स्मारक के रूप में तब्दील करने का फैसला उनके घर वालों ने लिया है. बता दें  कि, सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में 14 जून को मृत पाए गए थे. उनकी मौत की खबर सुनकर उनके प्रशंसक निराश हैं. उन्हें चाहने वाले लोग उनकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे. उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज भी उठाई जा रही है, बॉलीवुड के गलियारे में इस बात को लेकर काफी चर्चा भी है कि उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिस्म का सामना करना पड़ रहा था. प्रतिभावान होने के बावजूद मौजूद उनसे फिल्मे छिन ली जा रही थी. उनके दोस्तों ने भी मुंबई पुलिस के सामने इस बारे में अपना बयान दर्ज कराया है.