ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना से हड़कंप, सर्च अभियान जारी

PATNA: पटना जंक्शन पर बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरपीएफ को फोन पर एक शख्स ने पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना दी थी। जिसके बाद आरपीएफ अलर्ट हो गयी और

पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना से हड़कंप, सर्च अभियान जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जंक्शन पर बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आरपीएफ को फोन पर एक शख्स ने  पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना दी थी। जिसके बाद आरपीएफ अलर्ट हो गयी और जीआरपी को भी इसकी जानकारी दी गयी। 


आनन-फानन आरपीएफ और जीआरपी की टीम पटना जंक्शन पर पहुंच गयी और हरेक प्लेटफार्म की तलाशी ली गयी। पटना जंक्शन पर आने और जाने वाले हरेक यात्रियों के समानों की तलाशी ली गयी। डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 


फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पटना जंक्शन में हर एक जगहों की तलाशी ली जा रही है। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के सामानों की भी जांच की जा रही है। 


हालांकि अब तक बम नहीं मिल पाया है। बम होने की सूचना से रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये। इस बात की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड और बिहार पुलिस की टीम भी पटना जंक्शन पहुंची है। पूरे पटना जंक्शन परिसर में सर्च अभियान जारी है।