ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

पटना जंक्शन के पास मिला संदिग्ध सूटकेस, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और ATS की टीम

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां पटना जंक्शन स्थित गोरिया टोली के पास एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूच

पटना जंक्शन के पास मिला संदिग्ध सूटकेस, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और ATS की टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां पटना जंक्शन स्थित गोरिया टोली के पास एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंच गयी। 


जिसके बाद डॉग स्क्वायड और ATS की टीम को भी बुला लिया गया। इस बात की सूचना मिलते ही पटना सिटी एसपी चंद्र प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि दो युवक इस सुटकेस को रखकर चले गये। सीसीटीवी में दिख रहा युवक कौन है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। 


जिस जगह पर सूटकेस मिला वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। मौके लॉ एन्ड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद और कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष राजन कुमार भी पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। एटीएस की टीम संदिग्ध बैग को खोलने में लगी है। संदिग्ध सूटकेस मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों को भीड़ को वहां से हटाया। संदिग्ध सुटकेस में क्या कुछ है इसका पता लगाया जा रहा है।   


टैग्स