ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना जंक्शन के पास लगी आग में अबतक 6 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक झुलसे; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

PATNA: गुरुवार को पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में लगी आग में झुलस कर अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं। आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पी

पटना जंक्शन के पास लगी आग में अबतक 6 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक झुलसे; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: गुरुवार को पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में लगी आग में झुलस कर अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं। आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मृतकों को आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। फिलहाल तीन दर्जन से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।


दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई और दर्जनों लोग उसमें फंस गए। गर्म पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बिल्डिंग के नीचे खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।


सबसे पहले दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियां मंगाई गईं। करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में फंसे 30 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे में 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने 6 लोगों की मौत की जानकारी दी है।


सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि अबतक 6 लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हो चुकी है जबकि आग में झुसले हुए 18 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 लोगों को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत काफी नाजुक है। अग्निशमन विभाग की डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रही है। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल बिल्डिंग और उसके आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटना पुलिस की टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता