ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

पटना जंक्शन के 5 टीटीई पर गिरी गाज, यात्रियों से बदसलूकी पड़ी भारी

PATNA : पटना जंक्शन समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के आने के बाद टीटीई प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज पर टिकट जांच करने पहुंच जाते हैं. इस कर्म में इनके द्वारा यात्रियों से जबरन वस

पटना जंक्शन के 5 टीटीई पर गिरी गाज, यात्रियों से बदसलूकी पड़ी भारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना जंक्शन समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के आने के बाद टीटीई प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज पर टिकट जांच करने पहुंच जाते हैं. इस कर्म में इनके द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली की जाती है. ऐसा ही ए मामला आया है जिसमें मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार के संज्ञान में आया. यात्री के शिकायत करने के बाद जब जांच कराई गई तो सही पाया गया. जांच के बाद पांच टीटीई को निलंबित कर दिया गया.


जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को पटना जंक्शन पर हमेशा की तरह यात्रियों की भीड़ लगी थी. फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ होने के बाद भी पांच टीटीई टिकट जांच कर रहे थे. इसी बीच किसी यात्री से टिकट को लेकर टीटीई से बहस हो गई. उक्त यात्री ने टिकट निरीक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मंडल रेल प्रबंधक से कर दी. मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वरीय मंडल वाणिज्य अधिकारी आधार राज ने घटना की जांच करने के बाद 5 TTE को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया.


जहां इस मामले में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है. हालांकि, आरोपित टिकट निरीक्षकों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है. लेकिन जब यात्री की शिकायत पर जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया है. जानकारी के अनुसार पांच टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. 

टैग्स