Hindi News / news / पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त, DM, SSP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था...

पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त, DM, SSP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 15, 2019, 8:14:33 PM

पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा होगी सख्त, DM, SSP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

- फ़ोटो

PATNA: दानापुर कोर्ट में अपराधिक घटना के बाद जिला प्रशासन कोर्ट की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है. डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक और जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूद्र प्रकाश मिश्रा ने पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद सिविल कोर्ट की सुरक्षा को लेकर बैठक की गयी. जिसमें कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने और कोर्ट की बाउंड्री वाल को उंचा करने के साथ वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था करने पर विस्तार से चर्चा किया गया. वहीं न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, मुदालहों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, हाजत की सुरक्षा व्यवस्था, नये भवन में प्रवेश, निकास एवं पार्किंग की व्यवस्था करने को लेकर एस0डी0ओ0 सदर कुमारी अनुपम सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक पटना सदर को डीएम ने निर्देश दिया कि इस संबंध में विस्तृत सर्वेक्षण कर तीन दिनों के अंदर प्रस्ताव समर्पित करें, ताकि सम्पूर्ण सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट