Hindi News / news / विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा...

विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 28, 2019, 8:03:39 AM

विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. 26 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में 21 बैठके होंगी. इस सत्र में साल 2019-20 का बजट पेश होगा. आज से शुरू होने वाले विधानमंडल के सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है. विपक्ष चमकी बुखार सहित बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है. तो वहीं सत्ता पक्ष भी हर हमले का जवाब देने को तैयार है. बता दें कि मानसून सत्र को लेकर विधानमंडल के पास धारा 144 लगा दी गई है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गए हैं.