पटना: अवैध बालू मामले में शिकंजा, पुलिस का सर्च अभियान जारी, अब अधिकारी करेंगे निगरानी

1st Bihar Published by: Updated Fri, 30 Sep 2022 09:22:29 AM IST

पटना: अवैध बालू मामले में शिकंजा, पुलिस का सर्च अभियान जारी, अब अधिकारी करेंगे निगरानी

- फ़ोटो

PATNA: अवैध बालू मामले में शिकंजा कसा गया है। अब अधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। 30 जवान निगरानी में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दो पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 



गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना के बाद ये फैसला लिया गया है और आज भी पुलिस का सर्च अभियान जारी है। इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन इस कोशिश में लगी है कि आगे इस तरह की घटना सामने न आए।



आपको बता दें, कल बालू मामले में कई लोगों को गोली मार दी गई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब पुलिस पीकेट में 30 जवान मौजूद रहेंगे जबकि दो पदाधिकारी भी निगरानी में जुटे रहेंगे।