ब्रेकिंग
राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मी

पटना AIIMS से सामने आया अजीबोगरीब वीडियो, ICU में बीड़ी पीते नजर आई बुजुर्ग महिला

PATNA: बिहार के पटना एम्स से एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आईसीयू में एडमिट एक बुजुर्ग महिला बेड पर बीड़ी पीते दिख रही है। वायरल इस वीडियो की पुष्

पटना AIIMS से सामने आया अजीबोगरीब वीडियो, ICU में बीड़ी पीते नजर आई बुजुर्ग महिला
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार के पटना एम्स से एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आईसीयू में एडमिट एक बुजुर्ग महिला बेड पर बीड़ी पीते दिख रही है। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। लेकिन इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के ऊपर पटना एम्स लिखा हुआ है।


वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल के अंदर आईसीयू वार्ड में बीड़ी पीते देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीड़ी पीने की तलब लगने के बाद वह बड़े चांव से बेड पर बैठकर बीड़ी सुलगाती है और फिर उसे पीने लगती है। बीड़ी पीते बुजुर्ग महिला को देख मरीज के परिजन हैरान हो जाते है। 


वे ऐसा करने से मना करते हैं कहते हैं कि डॉक्टर को बुलाएंगे लेकिन इसका भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता वो बीड़ी पीने में लगी रहती है। वह बड़े की आराम से आईसीयू के बेड पर बैठकर बीड़ी का कश लेती रही। जब वहां मौजूद लोगों ने फिर कहा कि कोई डॉक्टर को बुलाओ जल्दी..जिसके बाद बीड़ी को बुझाते हुए कहने लगी कि बाद में धरायिम।


आईसीयू में ही मौजूद किसी ने बुजुर्ग महिला का बीड़ी पीते वीडियो मोबाइल से बना लिया और उसे इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है बुजुर्ग महिला के बीड़ी पीने से आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ सकती थी। इस तरह की हरकत आसपास के लोगों के लिए भी ख़तरनाक साबित हो सकता है और अस्पताल में भी आग लग सकता है।