ब्रेकिंग
पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई

शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राख

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Bihar News
फैक्ट्री में लगी भीषण आग
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के बेला फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और लाखों रुपये का सामान व मशीनें जलकर राख हो गईं।


आग लगते ही फैक्ट्री से भारी धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग और अन्य फैक्ट्रियों के मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 


स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस दौरान फैक्ट्री में रखा बहुमूल्य कच्चा माल, तैयार उत्पाद और कीमती मशीनें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। 


राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता