ब्रेकिंग
Bihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ी

पटना : पब्‍जी पर लड़कियों से दोस्ती कर बनाता था फिज़िकल रिलेशन, फिर डर्टी वीडियो करता था शेयर

PATNA : अगर आपकी भी बेटियां पबजी की दीवानी है तो सावधान हो जाइए क्योंकि पब्जी गेम के माया जाल में फंसकर वो यौन शोषण करनेवालों के और ब्लैकमेलिंग की शिकार भी हो सकती हैं. बता दे

पटना : पब्‍जी पर लड़कियों से दोस्ती कर बनाता था फिज़िकल रिलेशन, फिर डर्टी वीडियो करता था शेयर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : अगर आपकी भी बेटियां पबजी की दीवानी है तो सावधान हो जाइए क्योंकि पब्जी गेम के माया जाल में फंसकर वो यौन शोषण करनेवालों के और ब्लैकमेलिंग की शिकार भी हो सकती हैं. बता दें पबजी के नाम पर पटना की लड़कियों को फांसने और उनका यौन शोषण का मामला सामने आया है. 


यह मामला रविवार को पटना के फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा. इसके बाद पबजी के नाम पर दोस्‍ती कर लड़कियों को फांसने और उनका यौन शोषण करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोजपुर की एक युवती इसकी शिकायत की थी. युवती ने बताया कि प्यार के जाल में फसाकर उसका यौन शोषण किया. जब लड़की को अपनी गलती का अहसास हुआ तो युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और थाना गई. इसके बाद आरोपी पुलिस की पकड़ में आया. पुलिस के अनुसार भोजपुर के एक गांव की रहने वाली जो अभी फुलवारी शरीफ के रानीपुर में रहती है.


पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसके मोबिइल से लड़की के साथ जबरन बनाया गया अश्लील वीडियो मिला है. साथ ही पुलिस को उसके पास से गांजा भी बरामद किया. पीड़ित लड़की ने बताया कि चार साल पहले पब्जी खेलने के दौरान रितिक राज ने उससे दोस्ती हुई.  इसके बाद उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया और वीडियो भी बना लिया. और वीडियो वायरल देने कि धमकी देता. साथ ही उसके मोबाइल में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाल कर उसके मेल आईडी, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक को भी हैक कर लिया. उसके नाम से ही  इंस्ट्राग्राम बनाकर उसमें उसका न्यूड वीडियो डालने लगा.


इसके बाद युवक लड़की को लगातार ब्लैकमेल करने लगा. अपने मनचाहे जगह बुलाकर लड़की के साथ शोषण करने लगा. बाद में लड़की तंग आकर फुलवारीशरीफ पुलिस के पास पहुंची. वहीं पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी यवक को पकड़ा. फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष राफिकुर रहमान ने बताया कि धनौत थाना रूपसपुर निवासी रितिक राज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक के मोबाइल से सौ से अधिक युवती का जबरन बनाया गया अश्लील वीडियो मिला है साथ ही युवक के पास से गांजा और मैनफोर्स टैबलेट भी बरामद हुआ है.