पटना: 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 31, 2019, 8:40:05 AM

पटना: 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब के धंधेबाज मानने को तैयार नहीं हैं. राजधानी पटना में पुलिस ने 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी की 200 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य युवक फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट