ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

पाटलिपुत्रा सांसद की कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे रामकृपाल

PATNA: एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल की गाड़ी में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खोजा इमली के पास आज बड़ा हादसा होते-होते रह गय

पाटलिपुत्रा सांसद की कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे रामकृपाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल की गाड़ी में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खोजा इमली के पास आज बड़ा हादसा होते-होते रह गया। हालांकि इस हादसे में सांसद की जान बाल-बाल बच गई लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


बताया जाता है कि सांसद रामकृपाल यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी फुलवारी शरीफ के खोजा इमली के पास एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद रामकृपाल यादव ने इस घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर UK06CB/1564 है। कंटेनर को ड्राइवर चंद्रपाल चला रहा था और साथ में खलासी विपिन भी था। दोनों कंटेनर लेकर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। तभी खोजा ईमली के पास सांसद रामकृपाल यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी। फिलहाल फुलवारीशरीफ थाने में ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स