ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

पत्नी को काली, भद्दी और मोटी कहकर घर से निकाला, कहा- मेरी प्रेमिका सुन्दर, दुबली और गोरी थी...

DESK : पत्नी को काली, भद्दी और मोटी कहकर पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला पुलिस थाने गई और अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पूरा मामला गुजर

पत्नी को काली, भद्दी और मोटी कहकर घर से निकाला, कहा- मेरी प्रेमिका सुन्दर, दुबली और गोरी थी...
Anamika
2 मिनट

DESK : पत्नी को काली, भद्दी और मोटी कहकर पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला पुलिस थाने गई और अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. 

पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद की है, जहां शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, लेकिन अब उसे मोटी, काली और बदसूरत कहकर घर से निकाल दिया है. 

महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले मुंबई के ग्रांट रोड में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी. महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल के लोग काली और बदसूरत कहकर ताने मारते थे. इसके लिए दहेज की भी मांग की जाती थी. 

 जब मायके वालों ने कहा कि वे अब दहेज़ देने में असमर्थ हैं तो मेरे पति व ससुराल वाले मुझे बात-बात में पीटने लगे. हर बात में ताना देकर कहते थे कि मेरी  प्रेमिका बहुत सुन्दर, दुबली और गोरी थी, लेकिन मैंने तुमसे शादी कर ली. अब मुझे पछतावा होता है कि मैंने क्यों तुमसे शादी की. हर दिन उसकी पिटाई की जाती थी और सुसरालवाले उसे उकसाते थे.  

इतना ही नहीं उसके पति और ससुराल वाले उसे अपशगुन बताते थे और कहते थे कि जिसका भाई नहीं है वह बेटे को जन्म कहाँ से दे पाएगी? अब तो पति ने काली कहकर घर से निकाल दिया है. इसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.