ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

पति का गैर के साथ उठना-बैठना महिला को नहीं था पसंद, विरोध करने पर पति ने दी खौफनाक सजा

SAMASTIPUR : जिले के वारिसनगर थाना इलाके के समलपुर से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां अवैध संबंध का विराध करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक

पति का गैर के साथ उठना-बैठना महिला को नहीं था पसंद, विरोध करने पर पति ने दी खौफनाक सजा
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : जिले के वारिसनगर थाना इलाके के समलपुर से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां अवैध संबंध का विराध करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया.

सोमवार को जब समतलपुर धोबी घाट पर महिला का अर्धनग्न शव तैरते मिला तब इस मामले का पर्दाफाश हुआ. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

उसकी पहचान सतमलपुर वार्ड 3 में रहकर ताड़ी दुकान चला रहे सुबोध महतो उर्फ बोतला की पत्नी नूतन देवी  के रूप में हुई है. महिला के गले में फांसी के भी निशान है. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पति फरार मिला. 

मृतका की मां ने बताया कि 12 साल पहले नूतन की शादी सुबोध से हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. दो साल से वह  पति के साथ सतमलपुर में फूस का घर बनाकर रहती थी. लेकिन कुछ दिनों से उसके दामाद का संबंध किसी दूसरी महिला के साथ हो गया था, जिसका नूतन विरोध करती थी. इसे लेकर सुबोध उसके साथ मारपीट करता था और मर्डर करने की धमकी देता था. इसी कारण उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. पति की तलाश की जा रही है.