ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

पति दुकान चलाने के लिए ससुराल वालों से मांग रहा था एक लाख रुपए, नही मिलने पर पत्नी की कर दी हत्या

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां जिले के रीगा में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का बताया जा रहा है। ज

पति दुकान चलाने के लिए ससुराल वालों से मांग रहा था एक लाख रुपए, नही मिलने पर पत्नी की कर दी हत्या
Desk
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां जिले के रीगा में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का बताया जा रहा है। जहां मृतका को मायके से 1 लाख रुपया दुकान के लिए मांगने को कहा जा रहा था। जब महिला ने इंकार किया तो उसे मौत के घाट उतर दिया गया। 


मृतका की पहचान विकास कुमार की पत्नी अंगिरा कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने मृतका के पति विकास कुमार, ससुर प्रकाश बैठा, सास चंद्रकला देवी, ननद प्रमिला कुमारी और रासो बैठा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पिता इंदल बैठा ने बताया कि साल 2021 में उसने अपनी बेटी अंगिरा कुमारी की शादी रीगा के पिपराही गांव निवासी प्रकाश बैठा के बेटे विकास कुमार के साथ करवाई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दामाद दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपए मांग रहा था। 


मायके वालों ने कई बार दामाद को समझाया-बुझाया लेकिन वो आपने बात ही अड़ा रहा और पति के साथ मारपीट करता रहा। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया की उसने पत्नी की हत्या कर दी। और मौके पर आरोपी पति समेत पूरा परिवार फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। 

टैग्स