ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पति और 3 बच्चों को छोड़ लाल जोड़े में ढोल-नगाड़ों के साथ शादी के लिए पहुंच गई महिला, प्रेमी की करतूत का किया खुलासा

DESK: प्रेमी की करतूत से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने ऐसा काम किया कि लोग भी हैरान रह गये। दरअसल पति का घर छोड़कर विवाहिता दुल्हन की लाल साड़ी पहनकर अपने प्रेमी के घर हाथ में सि

पति और 3 बच्चों को छोड़ लाल जोड़े में ढोल-नगाड़ों के साथ शादी के लिए पहुंच गई महिला, प्रेमी की करतूत का किया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रेमी की करतूत से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने ऐसा काम किया कि लोग भी हैरान रह गये। दरअसल पति का घर छोड़कर विवाहिता दुल्हन की लाल साड़ी पहनकर अपने प्रेमी के घर हाथ में सिंदूर और ढोल नगाड़ें लेकर प्रेमी के घर शादी के लिए पहुंच गयी। महिला का कहना था कि प्रेमी ने उसका दाम्पत्य जीवन खराब करके रख दिया है। उसके इसी रवैय्ये से वो काफी परेशान है। इसलिए अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर अब वह संदीप से शादी करने के लिए उसके घर पर आई है। 


गाजे-बाजे के साथ प्रेमी के घर लाल जोड़े में पहुंची विवाहिता विभा ने कहा कि नौ साल से संदीप और वो एक दूसरे से प्यार करते थे। वह पहले बहुत प्यार करता था लेकिन अब वह मेरा फोन भी नहीं उठाता है। उसके शारीरिक संबंध का वीडियो प्रेमी संदीप के पास है जिसे वायरल करने की धमकी वो लगातार देता था और उसके एवज में गलत काम करता था।  उस वीडियो को पति और भाई को दिखाने की लगातार धमकी दे रहा है। 9 साल से वह शरीर को नोंच रहा था और अब वह उससे बात भी नहीं कर रहा है। यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का जहां पीड़िता विभा ने संदीप नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाया है।  वो लगातार उसे ब्लैकमेल किया करता था। संदीप के रवैय्ये से वो परेशान हो गयी थी। इस बार उसने मन बनाया कि अब संदीप से शादी करके रहेगी। 


दुल्हन की तरह सज-धज कर विभा ढोल नगाड़ों के साथ संदीप के घर पहुंच गयी। दुल्हन की साड़ी में देख लोग भी हैरान रह गये। संदीप के घर के बाहर ढोल नगाड़ा बज रहा था जिसे सुनकर भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गये। जिसके बाद किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से विभा न्याय की मांग करने लगी। पीड़िता ने कहा कि उसने कई बार एसपी साहब और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी को रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के बाद निराश होकर उसने समाज के लोगों को यह बात बताने के लिए ऐसा किया।