ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पशुपालन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला होमगार्ड जवान गिरफ्तार, 4.35 लाख ऐंठने के बाद दे रहा था जान से मारने की धमकी

WEST CHAMPARAN: पशुपालन विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर की पहचान भैरोगंज थाने के होमगार्ड जवान सरोज

पशुपालन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला होमगार्ड जवान गिरफ्तार, 4.35 लाख ऐंठने के बाद दे रहा था जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: पशुपालन विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर की पहचान भैरोगंज थाने के होमगार्ड जवान सरोज सिंह के रूप में हुई है। जिसे वाल्मीकिनगर थाने की मदद से पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि पशुपालन विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर उसने एक युवक से 4 लाख 35 हजार रूपये ऐंठा था।


भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि भैंसही निवासी वीरेंद्र राम ने अपने बेटे लखन राम को पशुपालन विभाग ने क्लर्क की नौकरी लगवाने को लेकर होमगार्ड जवान सरोज सिंह से बातचीत हुई थी। नौकरी दिलाने के नाम पर उसने चार लाख 35 हजार रूपये ऐंठ लिया। पीड़ित ने जुड़ा इलाके के रहने वाले होमगार्ड जवान के खिलाफ पैसे लेने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पैसा लिया गया और इसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया। जिसके बाद से वो फरार हो गया है। जब भी पैसे की मांग की जाती वो पैसे लौटाने के बजाय उल्टे जान से मारने की धमकी देता।


थाने में होमगार्ड जवान के खिलाफ केस दर्ज होने बाद पुलिस सरोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। तभी पुलिस को पता चला कि सरोज सिंह वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस गोल चौक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। होमगार्ड के कमांडेंट अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि भैरोगंज थाने के जवान से पिछले एक महीने से किसी प्रकार की सेवा नहीं ली जा रही थी। उसके बारे में यह जानकारी मिली थी कि वो कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ले चुका है। लोगों से ठगी करने का आरोप लगने के बाद उससे कोई काम नहीं लिया जा रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी आखिरकार वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.