ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

परिवारवाद के आरोपों में घिरी BJP का पलटवार, कहा- तेजस्वी की तरह सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए विवेक ठाकुर

PATNA : अब तक परिवारवाद के आरोपों से घिरे आरजेडी ने अब बीजेपी को भी इस मसले पर घेरना शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर के राज्यसभा उम्मीदवार के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अब तक परिवारवाद के आरोपों से घिरे आरजेडी ने अब बीजेपी को भी इस मसले पर घेरना शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करते ही ये मुद्दा अब मुखर तौर पर सामने आने लगा है। बीजेपी नेताओं ने अब इस पूरे मसले पर पलटवार किया है।


बीजेपी नेता और बिहार सरकार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विवेक ठाकुर कोई सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं। उन्होनें बरसों से पार्टी की सेवा की है तो आज उन्हें मौका मिला है। किसी नेता का बेटा अगर पार्टी में शामिल होता है 24 वर्षों तक पार्टी के लिए काम करता है तो ऐसे आदमी को टिकट मिलने पर परिवारवाद से जोड़ना ठीक नहीं है।इसके साथ ही वे  लालू परिवार पर हमला करने से नहीं चूकें। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव को प़ॉलिटिक्स में इंट्री करते ही डिप्टी सीएम की कुर्सी से नवाजा गया। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने परिवार से आगे बढ़ कर सोचा ही नहीं। अब जेल जाने के बाद उनकी सोच थोड़ी बदली है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें।


वहीं विवेक ठाकुर के पिता डॉ सीपी ठाकुर ने विवेक ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होनें खुद अपने बूते पर पिछले 24 सालों से पार्टी की सेवा की है। अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो ये उनके मेहनत का फल हैं। वहीं विवेक ठाकुर ने कहा कि मैं पार्टी आलाकमान समेत पूरी पार्टी का आभारी हूं। मुझे बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है उस पर हमेशा खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता