ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

सबके दावे धरे रह गए और पप्पू ने मार ली बाजी, कोटा से बिहारी बच्चों को लाने के लिए 30 बसें लगवा दी

PATNA: लॉकडाउन में बिहारी छात्रों को लाने के लिए बिहार सरकार सोच रही है, लेकिन पप्पू यादव ने कोटा में 30 बसे छात्रों को लाने के लिए वहां पर व्यवस्था करा दी. <blockquote cl

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन में बिहारी छात्रों को लाने के लिए बिहार सरकार सोच रही है, लेकिन पप्पू यादव ने कोटा में 30 बसे छात्रों को लाने के लिए वहां पर व्यवस्था करा दी. 


इसके बारे में पप्पू यादव ने बताया कि बिहार सरकार के पास धन नहीं है, मैं तन-मन-धन से हर बिहारी को बिहार लाने को प्रतिबद्ध हूं. कोटा से छात्रों को लाने के लिए वहां 30 बस लगवा दिया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत से आग्रह है कि वह बस सेनेटाइज करवा कर छात्रों की सुरक्षित यात्रा का इंतज़ाम सुनिश्चित कराएं.


एक-एक बिहारी का लाऊंगा

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार मेरे समक्ष आत्मसमर्पण कर दे. मैं पूरे देश में फंसे एक-एक बिहारी को ले आऊंगा. धन नहीं है, पर मन है, दिल है. मेरी हर सांस,हर रिश्ता,हर संबंध बिहार के लिए समर्पित है.  मैंने मित्र के सहयोग से कोटा में बस का इंतज़ाम सुनिश्चित किया है. बता दें कि लॉकडाउन के कारण बिहार के हजारों छात्र कोटा में फंसे हुए हैं. लेकिन बिहार सरकार ने साफ कर दिया था कि वह छात्रों को नहीं लाएगी. इसको लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गई थी. बिहारी छात्रों और मजदूरों को लेकर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा था. बुधवार को गृह मंत्रालय ने भी छात्रों को लाने के लिए शर्तों के साथ छूट दे दी है. 

टैग्स