ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में

पनोरमा स्टार सीजन-4 में स्पोर्टस इवेंट की भी एंट्री, बेटी बचाओ अभियान को लेकर नाट्य प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

PURNEA : सीमांचल के बहुचर्चित टैलेंट हंट प्रोग्राम पनोरमा स्टार सीजन-4 की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस बार पनोरमा स्टार में नए इवेंट को भी शामिल किया जा रहा है. डांसिंग और सि

पनोरमा स्टार सीजन-4 में स्पोर्टस इवेंट की भी एंट्री, बेटी बचाओ अभियान को लेकर नाट्य प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : सीमांचल के बहुचर्चित टैलेंट हंट प्रोग्राम पनोरमा स्टार सीजन-4 की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस बार पनोरमा स्टार में नए इवेंट को भी शामिल किया जा रहा है. डांसिंग और सिंगिंग के साथ-साथ सीजन-4 में स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है. खास बात यह है कि आज अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर बेटी बचाओ अभियान के तहत इस सीजन में प्ले इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन संजीव मिश्रा द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की गई. 


प्रेस कांफ्रेंस में पनोरमा स्टार सीजन-4 के स्पोर्ट्स आयोजनकर्ता सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने बताया कि पिछले 18 महीने से छात्र-छात्राएं कोरोना वायरस के कारण खेल मैदानों से दूर थे. इसलिए पनोरमा स्टार सीजन-4 में स्कूल के बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया गया है. सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और संस्थाओं को पत्र भेजकर अनुरोध किया जा रहा है. रजिस्ट्रेशन फार्म स्कूलों को भेजे जा रहे हैं. 


उन्होंने बताया कि इच्छुक स्कूल के छात्र एवं छात्राएं उनके नंबर (9934468640 और 9471809469) पर भी संपर्क कर सकते हैं. पूर्णिया के होदा मार्केट खीरू चौक, भट्टा बाजार स्थित हरिओम स्पोर्ट्स विशाल कांप्लेक्स परिसर में सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. 


उन्होंने बताया कि पनोरमा स्टार सीजन - 4 में इस बार बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल को भी शामिल किया जा रहा है. आगामी 20 अक्टूबर से स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. हर विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों को नगद पुरस्कार राशि के साथ-साथ ट्रॉफी दिए जाएंगे.


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन फ्री है. 6 अक्टूबर छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. प्रतियोगिता का आयोजन पनोरमा ग्रुप के द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स परिसर ई -होम वायपास रोड़ टाटा मोटर्स के बगल में होगा. प्रतियोगिता के विनर को नगद पुरस्कार राशि:- 31000/ + ट्रॉफी, उपविजेता पुरस्कार नगद राशि:- 21000/ + ट्रॉफी, तृतीय स्थान नगद पुरस्कार राशि:-11000/ + ट्रॉफी, चतुर्थ स्थान नगद पुरस्कार राशि:-5000/+ ट्रॉफी दिए जाएंगे. 

टैग्स