ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

बिहार में होगी बंपर बहाली, इस विभाग में जल्द निकलने वाली है 9109 पदों के लिए वैकेंसी

PATNA: नौकरी के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार में बंपर बहाली निकलने जा रही है। पंचायती राज विभाग जल्द ही 9109 पदों पर बहाली निकालेगी। विभाग के अपर मुख

बिहार में होगी बंपर बहाली, इस विभाग में जल्द निकलने वाली है 9109 पदों के लिए वैकेंसी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नौकरी के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार में बंपर बहाली निकलने जा रही है। पंचायती राज विभाग जल्द ही 9109 पदों पर बहाली निकालेगी। विभाग के अपर मुख्य सचिव मीहिर कुमार सिंह ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। 


उन्होंने कहा कि पंचायतों में 7017 लेखापाल, 80 सहायक, 326 कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं 266 प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी की संविदा पर नियुक्ति होने जा रही है। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकाले जाएंगे। वही ग्राम कचहरी सचिव के कुल 1420 पद रिक्त है इन रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा। 


वही विभाग ने स्वच्छ गांव समृद्ध गांव निश्चय के अंतर्गत सभी गांवं में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का फैसला लिया है। हर वार्ड में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये जाएंगे। इसके अलावे ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर भी 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगे। वही पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव के लिए विशेषज्ञ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचे इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। 


पंचायत राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मीहिर कुमार सिंह ने बताया कि 2000 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कराया जाएगा जिस पर कुल 41 अरब 71 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होगी। बता दें कि 1495 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि 823 निर्माण के लिए विभिन्न चरणों में है जिसका निर्माण पंचायतों के द्वारा कराया जा रहा है। 

टैग्स