ब्रेकिंग
बिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरल

पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज के विरोध में माले का प्रदर्शन, विधानसभा में गूंजा मामला

PATNA : लंबित मानदेय भुगतान के लिए पटना में प्रदर्शन करने वाले पंचायत और वार्ड सचिवों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भाकपा माले आज विरोध प्रदर्शन कर रहा है. भाकपा माल

पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज के विरोध में माले का प्रदर्शन, विधानसभा में गूंजा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लंबित मानदेय भुगतान के लिए पटना में प्रदर्शन करने वाले पंचायत और वार्ड सचिवों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भाकपा माले आज विरोध प्रदर्शन कर रहा है. भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर प्रदर्शन किया है.  माले के विधायक के विधानसभा के अंदर भी इस मामले को उठाएंगे.


भाकपा माले के विधायकों ने वार्ड सचिवों पर लाठीचार्ज की घटना और इसके लिए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है. पंचायत और वार्ड सचिवों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा. इस पर सरकार से जवाब मांगा है. साथ ही साथ शराबबंदी कानून के तहत दलितों और गरीबों पर किए जा रहे मुकदमे के खिलाफ भी माले विधायकों ने प्रदर्शन किया है.



माले विधायकों ने आरोप लगाया है कि शराबबंदी कानून का इस्तेमाल लगातार गरीब और दलितों के खिलाफ किया जा रहा है. इस कानून के जरिए दलितों और गरीबों का दमन हो रहा है. बेतिया में जहरीली शराब कांड से 16 लोगों की मौत हो गई लेकिन उनके परिजनों को सरकार ने अब तक के मुआवजा नहीं दिया.  सरकार की यह नीति बताती है कि शराबबंदी के आड़ में किस तरह समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है.