ब्रेकिंग
बिहार की अदालत का अहम फैसला: डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को दी फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन बिहार की अदालत का अहम फैसला: डबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को दी फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन

पाकिस्तान नहीं होगा लॉकडाउन, कोरोना से कैसे लड़ेंगे इमरान

DESK : कोरोना के खतरे को देखते हुए जहां दुनियाभर के देश खुद को लॉकडाउन कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान ने अपने यहां लॉकडाउन से इंकार कर दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  कोरोना के खतरे को देखते हुए जहां दुनियाभर के देश खुद को लॉकडाउन कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान ने अपने यहां लॉकडाउन से इंकार कर दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश में लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया जाएगा. इमरान खान ने इसके लिए पाकिस्तान में गरीबी को बड़ी वजह बताया है.


पाकिस्तान में अब तक लगभग 800 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं और पड़ोसी मुल्क में यह तेजी के साथ फैल रहा है. इमरान खान ने पाकिस्तान में लॉरडाउन नहीं किए जाने के पीछे तर्क देते हुए कहा है कि देश के अंदर लगभग 20 फ़ीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे है और अगर लॉगडाउन किया गया तो ऐसी स्थिति में इस तबके को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी.

 हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस ऐलान के बावजूद सिंध प्रांत में राज्य स्तर पर खुद को 15 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है. आपको बता दें कि पाकिस्तान के सिंध में ही कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. पाकिस्तान में एक तरफ जहां लगभग 800 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. वहीं अकेले सिंध प्रांत मे 350 से ज्यादा के सामने आ चुके हैं. इमरान खान ने कहा है कि भले ही देश में लॉकडाउन नहीं किया जा रहा हो लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बंद किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घरों में रहे और सड़क पर ना निकले.