ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR CRIME : 'पहले गला काटा, फिर गोली मारी...', युवक की बेरहमी से हत्या, परिजनों में मातम का माहौल

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यह हत्याकांड छपरा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहीया फोरलेन पर स्थित वाटर पार्क परिसर के प

BIHAR CRIME : 'पहले गला काटा, फिर गोली मारी...', युवक की बेरहमी से हत्या, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यह हत्याकांड छपरा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहीया फोरलेन पर स्थित वाटर पार्क परिसर के पास हुई है। फिलहाल शव को बरामद कर लिया गया है। डेड बॉडी को देखने से पता चलता है कि पहले उसके गले पर हमला हुआ होगा, क्योंकि गले पर कटे का निशान मिला है, फिर उसे गोली मारी गई होगी। 


जानकारी के अनुसार शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच शुरू की, इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। फॉरेंसिक टीम के साथ डीएसपी आए और इस हत्याकांड की जांच कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश करते रहे। इस घटना की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे और किन परिस्थिति में की गई है। 


इधर, मृतक का नाम रौनक कुमार है जोकि मेहीया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हत्याकांड से पहले दिन में रौनक कुमार को काम करते हुए देखा गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वारदात दिनदहाड़े हुई होगी। हत्या की खबर से रौनक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसने और क्यों वारदात की इस बारे में घर के सदस्य भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।