ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

पहलवानों के आंदोलन से पीछे हटी साक्षी मलिक, रेलवे में अपनी जॉब पर लौटीं; बृजभूषण सिंह को मिलेगी राहत !

DELHI : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने देश भर के पहलवानों के आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही साक्षी मलिक रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गई हैं। साक्षी मलिक का इस आंदोलन स

पहलवानों के आंदोलन से पीछे हटी साक्षी मलिक, रेलवे में अपनी जॉब पर लौटीं; बृजभूषण सिंह को मिलेगी राहत !
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : महिला पहलवान साक्षी मलिक ने देश भर के पहलवानों के आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है। इसके साथ ही साक्षी मलिक रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गई हैं। साक्षी मलिक का इस आंदोलन से नाम वापसी को एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अमित शाह से मुलाक़ात के बाद इन्होंने अब खुद को आंदोलन से अलग करने का निर्णय लिया है। 


दरअसल, शनिवार को आंदोलन पर बैठे पहलवानों का एक ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंची थी। इस ग्रुप में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक शामिल थी। इस मीटिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कानून इस मामले में अपना काम करेगा और आरोपों की जांच की जा रही है। यदि कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद अब यह माना जा रहा है कि  होम मिनिस्टर की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ही साक्षी मलिक ने यह फैसला लिया है। 


मालूम हो कि, देश भर के पहलवान, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खोल रखा था। ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे।  पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।  इससे पहले जनवरी में भी पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था। 


इधर, जब यह मामला प्रकाश में आया तो खुद साक्षी मलिक ने कहा कि - ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।