ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

पहले गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें नीतीश: विपक्षी दलों की बैठक पर गिरिराज का तीखा तंज

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पटना में विपक्षी दलों के महाजुटना प

पहले गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें नीतीश: विपक्षी दलों की बैठक पर गिरिराज का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पटना में विपक्षी दलों के महाजुटना पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश को जिसके साथ बैठक करना है करें लेकिन उससे पहले उन्हें प्रायश्चित करना होगा। नीतीश पहले गाय के गोबर और गंगा जल से प्रायश्चित करें उसके बाद बैठक बुलाएं।


दरअसल, बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में लगे नीतीश कुमार को उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। कहा जा रहा है कि 12 जून के पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है और इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति तय हो जाएगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हो गई है। विपक्ष की इस बैठक को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने इसको लेकर बड़ा हमला बोला।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी दलों के साथ बैठक कर रहे हैं इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पहले उन्हें 25 जून का दिन भी तय कर लें जिस दिन वे प्रायश्चित करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि 74 के आंदोलन के उपज रहे नीतीश कुमार जेपी के नेतृत्व में राजनीति में आए लेकिन आज वही नीतीश कांग्रेस के साथ घूम रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार आपातकाल के दिन भूल गए क्या और किस मुंह से नीतीश कांग्रेस के साथ एकता की बात कह रहे हैं। इसलिए नीतीश पहले गाय के गोबर, गंगा के बालू से प्रायश्चित करें।