मोतिहारी में लापता शिक्षक भाईयों में एक का शव बरामद, दूसरे की खोज जारी, बाढ़ में डूबकर हुई मौत

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 14, 2019, 7:25:54 PM

मोतिहारी में लापता शिक्षक भाईयों में एक का शव बरामद, दूसरे की खोज जारी, बाढ़ में डूबकर हुई मौत

- फ़ोटो

MOTIHARI: मोतिहारी में बाढ़ के चलते लापता दो शिक्षक भाईयों में एक भाई का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि दूसरे लापता भाई की खोज जारी है. बता दें कि पिछले शुक्रवार को बाढ़ के चलते ये दोनों भाई अपने खेत गए हुए थे. जहां बाढ़ के पानी में डूबकर शिक्षक मनोज की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई राजेश अभी भी लापता है. बताया जा रहा है कि दूसरे भाई की भी मौत डूबकर हो गई है. हालांकि उसकी लाश अभी तक बरामद नहीं हो पाई है. घटना इलाके के खुटौना गांव की है जहां बताया जा रहा है कि दोनो भाई लकड़ी बांधने खेत गए थे कि इसी दौरान भारी बारिश के चलते घर लौटने के दौरान उन्हें रास्ते का अंदाजा नहीं चला. फिलहाल दूसर भाई की खोज जारी है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट