जहानाबाद: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, तार लगाने के दौरान ही चालू किया लाइन,  करंट लगने से 1 की मौत, 5 गंभीर रुप से घायल

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 08, 2019, 5:59:52 PM

जहानाबाद: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, तार लगाने के दौरान ही चालू किया लाइन,  करंट लगने से 1 की मौत, 5 गंभीर रुप से घायल

- फ़ोटो

JAHANABAD: जिले में करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. ये सभी लोग बिजली विभाग के ठेकेदार के मजदूर के तौर पर काम करते थे. मामला जिले के किनारी पंचायत का है जहां ये मजदूर बिजली विभाग के ठेकेदार के तहत काम करते थे.बताया जा रहा है कि धाना के डिहरी गांव में रविवार को पोल गाड़ने और उसमें तार लगाने का काम चल रहा था कि तभी किसी ने अचानक लाइन ऑन कर दिया. घटना में गंभीर रुप से झुलसे पांच मजदूरों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहानाबाद से अजित कुमार की रिपोर्ट