ब्रेकिंग न्यूज़

Neha Sharma: ED दफ्तर में एक्ट्रेस नेहा शर्मा से पूछताछ, बिहार के कांग्रेस नेता की हैं बेटी; जानिए.. क्या है मामला? Neha Sharma: ED दफ्तर में एक्ट्रेस नेहा शर्मा से पूछताछ, बिहार के कांग्रेस नेता की हैं बेटी; जानिए.. क्या है मामला? BIHAR NEWS : मां की डांट से आहत होकर नाबालिग ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम Rajeev Nagar murder case : पटना में महिला की ईंट-पत्थर से हत्या, अवैध शराब कारोबार में पैसों के विवाद से जुड़ा पूरा मामला Sanchaar Saathi App: संचार साथी ऐप पर विवाद के बीच सरकार का बड़ा एलान, संसद में केंद्र सरकार ने कहा- यूजर्स चाहें तो.. Sanchaar Saathi App: संचार साथी ऐप पर विवाद के बीच सरकार का बड़ा एलान, संसद में केंद्र सरकार ने कहा- यूजर्स चाहें तो.. Muzaffarpur accident : दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल Bihar News: बिहार के इस मंडल कारा में DM-SP की छापेमारी से हड़कंप, मोबाइल और कैश बरामद; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल Bihar News: बिहार के इस मंडल कारा में DM-SP की छापेमारी से हड़कंप, मोबाइल और कैश बरामद; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल Bihar Politics: अकूत संपत्ति कहां से आई? पटना के महुआबाग में बन रही लालू प्रसाद की आलीशान हवेली पर BJP की पैनी नजर

ओमिक्रॉन वैरिएंट से ब्रिटेन में हाई अलर्ट, कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर लगाया बैन

1st Bihar Published by: Updated Sun, 28 Nov 2021 01:55:59 PM IST

ओमिक्रॉन वैरिएंट से ब्रिटेन में हाई अलर्ट, कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर लगाया बैन

- फ़ोटो

DESK: दो लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन पाए जाने पर ब्रिटेन में दहशत का माहौल है। कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। नेपाल सहित कई देशों में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है। 


कोरोना के दक्षिण वैरिएंट ओमिक्रॉन के पाए जाने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी है। मास्क लगाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। अब लोगों को दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। 


बाहर से आने वालों के लिए कोविड से जुड़े एंट्री नियम को सख्त किया गया है। विदेश से यूके आने वाले हर यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। जिन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें निगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारैंटाइन किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाए जाने के कार्यक्रम को भी तेज किया जाएगा।


ओमिक्रॉन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क लौटे 2 यात्रियों में ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस मिले हैं। RT-PCR टेस्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि ओमिक्रॉन होने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो उनके साथ फ्लाइट में सवार थे। 


वही ओमिक्रॉन को लेकर इजराइल ने भी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। वही ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कुवैत ने 9 अफ्रीकी देशों से डायरेक्ट फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, जाम्बिया और मलावी शामिल हैं।


ब्रिटेन समेत ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन लगा दिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया। वही बांग्लादेश ने भी दक्षिण अफ्रीका आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। 


नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है। यूरोप में भी इस वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और नीदरलैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ यूरोपीय देशों ने बोत्सवाना, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), लेसोथो, नामीबिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से उड़ानें भी सस्पेंड कर दी हैं। दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को दो फ्लाइट्स 61 यात्री को लेकर नीदरलैंड पहुंचे। इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नीदरलैंड की चिंता बढ़ गई है।