1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 7:27:08 PM
- फ़ोटो
PATNA: पीएमसीएच में सरकारी योजना का लाभ लेने एक महिला पिछले एक साल से अधिकारियों की चक्कर काट रही है लेकिन अधिकारी उसकी बात नहीं सुन रहे. दरअसल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुकन्या योजना के तहत अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली माताओं को राशि मुहैया करायी जाती है. लेकिन इस महिला को कभी अधिकारी नहीं होने की बात कह तो कभी अधिकारियों के बैठक में शामिल होने की बात कह इसे लौटा दिया जाता है. अधिकारियों के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी महिलाओं को अधिकारियों से मिलने नहीं देते. इस योजना का लाभ लेने वाली माताओं का आरोप है कि एक साल से अस्पताल के चक्कर लगाने के बाद भी अस्पताल के अधिकारी न तो उनसे मिलते हैं और न ही उनकी समस्याओं का हल निकालते हैं. पटना से राजन की रिपोर्ट