ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यव्यापी धरना, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने दिखाई ताकत

PATNA ; नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को 20% आरक्षित कर चुनाव कराने की मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी

ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्यव्यापी धरना, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने दिखाई ताकत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  ;  नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को  20% आरक्षित कर चुनाव कराने की मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार सरकार ने अति पिछड़ा का आरक्षण जो छीना है यह उचित नहीं है, राज्य सरकार इस तुरंत वापस लें। 



इसके आलावा विद्यापति चंद्रवंशी ने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग रूप बदलकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं आपको ऐसे बहरूपिया पार्टियों के झांसा में नहीं आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अति पिछड़ा वर्ग अपने समाज के लिए जागरुक है तो आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वह आम जनता पार्टी राष्ट्रीय को अपना मतदान करें। 



उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपने शुरूआती दिनों से ही अति पिछड़ों को अधिकार दिलाने का भी वादा किया है, इसी को लेकर हम आगे भी काम करते रहेंगे। हम अपने अधिकारों को छीनने नहीं देंगे। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रवि वात्सायन ने कहा कि आज जिस प्रकार से नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को हक मारी किया गया है उसे अति पिछड़ा समाज में काफी आक्रोश है। उन्होंने बिहार सरकार से जल्द से जल्द  कानूनी प्रक्रिया पूरा कर चुनाव कराने की मांग की है। 



इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिहार सरकार जल्द से जल्द इस दिशा में पहल नहीं करती है तो अति पिछड़ा समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। वहीं।,मंगलवार को हुए इस धरने में पटना महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष कुमार, पटना नगर निकाय प्रत्याशी उर्मिला देवी ,अखिलेश कुमार, भरत प्रसाद चंद्रवंशी, पारस कुमार, रामसरन राम, नंदकिशोर प्रसाद चंद्रवंशी,अर्जुन साव, अमोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे