Hindi News / news / नोएडा में बिहारी मजदूर की मौत, बिल्डिंग की सफाई के दौरान 18 वीं...

नोएडा में बिहारी मजदूर की मौत, बिल्डिंग की सफाई के दौरान 18 वीं मंजिल से गिरा खगड़िया का नीतीश कुमार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 21, 2024, 10:31:17 PM

नोएडा में बिहारी मजदूर की मौत, बिल्डिंग की सफाई के दौरान 18 वीं मंजिल से गिरा खगड़िया का नीतीश कुमार

- फ़ोटो

KHAGARIA: दिल्ली के नोएडा में एक बिहारी मजदूर की बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गयी है। खगड़िया के रहने वाले नीतीश कुमार के रूप में मजदूर की पहचान हुई है। बिल्डिंग की सफाई के दौरान 18 तल्ले से गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक मजदूर की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर वार्ड संख्या-18 निवासी पवन महतों के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। नीतीश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और घर का वही कमाऊ व्यक्ति था। परिजनों ने बताया कि नीतीश नोएडा में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


 पिछले 6 माह पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने घर आया हुआ था। शादी में शामिल होने के बाद वो वापस मजदूरी करने नोएडा चला गया। रविवार को 18 वीं मंजिल पर सफाई करने के दौरान बिल्डिंग से गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन नोएडा जाने के लिए ट्रेन पकड़ लिए हैं। इधर घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने भी गहरी संवेदना संवेदना प्रकट की है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।