ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

नीतीश पर जमकर बरसे कुशवाहा, कहा-छुट्टी बढ़ाने से नहीं मिलेगा मुसलमानों का वोट, छुट्टी नहीं रोजगार और शिक्षा चाहिए

PATNA: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट

नीतीश पर जमकर बरसे कुशवाहा, कहा-छुट्टी बढ़ाने से नहीं मिलेगा मुसलमानों का वोट, छुट्टी नहीं रोजगार और शिक्षा चाहिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षा विभाग ने 2024 की छुट्टी के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गयी है। 


शिक्षा विभाग ने तय किया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। इसके साथ ही विभाग ने मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ा दी है। ईद और बकरीद की छूट्टी तीन-तीन दिन कर दी गयी है वही मुहर्रम पर दो दिन का अवकाश रखा गया है। इसे लेकर बीजेपी सहित कई दलों के नेता नीतीश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। 


इसे लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि छुट्टी बढ़ाने से मुसलमानों का वोट मिलने वाला नहीं है। नीतीश कुमार की मंशा ही नहीं है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधरे वो तो सिर्फ छुट्टी घटाने बढ़ाने में लगे हैं। मुसलमानों को पहले से ही ठगते आ रहे हैं आगे भी ठगकर अल्पसंख्यकों का वोट लेना चाहते हैं।


 इससे कुछ होने जाने वाला नहीं है क्या छुट्टी बढ़ाने से मुसलमान उनकों वोट दे देंगे? दो दिन छुटी बढ़ाने से अल्पसंख्यक समाज खुश नहीं होने वाले हैं। ऐसा करने से महागठबंधन को वोट नहीं मिलने वाला है। मुसलमानों को छुट्टी नहीं बल्कि रोजी-रोजगार और शिक्षा चाहिए। बिहार सरकार ने बीते 15 वर्षों में इनके लिए कुछ नहीं किया है सिर्फ किसी तरह से वोट लेने में लगे रहते हैं। इनको लगता है कि छुट्टी घटाने बढ़ाने से वोट मिल जाएगा। लेकिन इस तरह के भ्रम में नहीं रहना चाहिए। छुट्टी बढ़ाने से मुसलमान वोट नहीं देंगे उन्हें रोजगार और शिक्षा चाहिए छुट्टी नहीं।   


टैग्स