ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

नीतीश पर दिखने लगा है उम्र का असर, PK बोले.. अकेलापन नजर आ रहा है

PATNA : बिहार में जन सुराज अभियान पर निकले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार पर बढ़ती उम्र का असर अब दिखने लगा है. इतना

नीतीश पर दिखने लगा है उम्र का असर, PK बोले.. अकेलापन नजर आ रहा है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जन सुराज अभियान पर निकले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार पर बढ़ती उम्र का असर अब दिखने लगा है. इतना ही नहीं पीके ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार अब अलग-थलग पड़ चुके हैं और यही वजह है कि कुछ भी बयान देते रहते हैं.



प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर यह पलटवार दरअसल उनके उस बयान को लेकर किया है, जिसमें नीतीश ने पीके को बीजेपी का एजेंट बताया था. नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि प्रशांत किशोर को उन्होंने अपने घर में रखा, उन्हें मौका दिया, लेकिन वह कुछ भी बोलता रहता है. बीजेपी के लिए काम कर रहा है. नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि प्रशांत किशोर ने उनसे आकर मुलाकात की मैंने उन्हें नहीं बुलाया था. वह कांग्रेस में मेरी पार्टी के विलय का प्रस्ताव लेकर आया था.

.


नीतीश कुमार के इसी बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार क्या बोलते हैं. उसका कोई मतलब ही नहीं बचता. नीतीश मुझे बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ यह कह रहे हैं कि मैं कांग्रेस में विलय का प्रस्ताव लेकर गया था. दोनों बातें एक साथ कैसे हो सकती हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब अलग-थलग पड़ चुके हैं और अकेलेपन का भी असर उनकी बातों में नजर आता है बढ़ती उम्र का असर तो साफ दिख रहा है.



प्रशांत किशोर ने जिस तरह नीतीश कुमार पर पलटवार किया है. उसके बाद देखना होगा कि जेडीयू बयान को कैसे लेती है. जेडीयू के नेताओं की तरफ से पीके पर प्रतिक्रिया आनी तय है. लेकिन नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर में उनकी दुखती रग पर हाथ धर दिया है.

टैग्स