ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

क्या JDU से ललन की दूरी ? सोशल मीडिया पर नहीं दिख रहा नीतीश कुमार का नाम ! लिस्ट में इन नेता का नाम है शामिल

PATNA : जदयू की बागडोर एक बार फिर से नीतीश कुमार ने अपने हाथों में ले ली है। इस बात की अटकल है पिछले कई दिनों से चल रही थी भले ही खुद नीतीश कुमार हो या पार्टी के कई दिग्गज नेता सब इसे अफवाह बता रहे

क्या JDU से ललन की दूरी ?  सोशल मीडिया पर नहीं दिख रहा नीतीश कुमार का नाम ! लिस्ट में इन नेता का नाम है शामिल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : जदयू की बागडोर एक बार फिर से नीतीश कुमार ने अपने हाथों में ले ली है। इस बात की अटकल है पिछले कई दिनों से चल रही थी भले ही खुद नीतीश कुमार हो या पार्टी के कई दिग्गज नेता सब इसे अफवाह बता रहे थे। लेकिन इस अफवाह पर से बीते कल पर्दा उठ गया और ललन सिंह में पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जो अब सबसे रोचक चीज देखने को मिला है वह यह है कि ललन सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जदयू के किसी भी बड़े चेहरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह जदयू पार्टी को भी फॉलो नहीं कर रहे हैं बल्कि तेजस्वी यादव और राजद को फॉलो कर रहे हैं।


दरअसल, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर कई टीवी चैनलों के साथ-साथ अन्य पार्टी के छोटे छोटे नेता को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन जदयू के किसी बड़े नेता को फॉलो नहीं कर रहे हैं।ललन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अगर बड़े नेता की बात करें तो तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल जैसे नेता को फॉलो कर रहे हैं।


इसके अलावा यदि हम जेडीयू में उनके फॉलो करने वाले लिस्ट में किसी नेता को को देखते हैं तो इनकी संख्या आधा दर्जन भी नहीं पहुंच पाती है। ललन सिंह बिहार के जदयू  प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, निखिल मंडल और प्रतिक पटेल के साथ-साथ जदयू के युवा नेता तक को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार को फॉलो नहीं कर रहे हैं। हालांकि, ललन सिंह के कवर फोटो में नीतीश कुमार के साथ उनकी खुद की एक पोस्टर वाली तस्वीर जरूर है। भले ही वो सही में नीतीश कुमार को फॉलो करते हो या नहीं यह आधिकारिक तौर पर नहीं हो। लेकिन, ललन सिंह राजद में तेजस्वी यादव, तेजस्वी यादव के ऑफिस और उनके पार्टी के प्रवक्ता और पार्टी के ऑफिशियल अकाउंट तक को फॉलो कर रहे हैं।


उधर, ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटते ही शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपना प्रोफाइल बदल लिया। इसमें उन्होंने खुद को ‘लोकसभा में जेडीयू का नेता’ लिखा है। इसके पहले अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में ललन सिंह ने बायो में जेडीयू का नेशनल प्रेसिडेंट, आवास एवं शहरी मामलों के चेयरपर्सन और मुंगेर का सांसद लिखा था। ललन सिंह ने अपने बायो में बदलाव करते हुए नेशनल प्रेसिडेंट शब्द को हटा दिया है। साथ ही ‘लोकसभा में जेडीयू का नेता’ जोड़ दिया है।


आपको बताते चलें कि, एक्स पर ललन सिंह के 81 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने शुक्रवार रात पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। ललन सिंह ने कहा कि पूरा जेडीयू परिवार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए नीतीश के साथ है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी कामयाबी के नए मापदंड स्थापित करेगी।