ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

नीतीश नहीं.. लीपापोती सरकार, तेजस्वी बोले- शराब से मौत के बाजवूद अपनी पीठ थपथपा रही सरकार

PATNA : बिहार में होली के दौरान जहरीली शराब से लगातार हुई मौतों के मामले में आज विपक्ष ने कड़े तेवर अख्तियार कर रखे हैं. एक तरफ जहां विधानसभा की कार्यवाही लगातार इस मसले को लेकर बा

नीतीश नहीं.. लीपापोती सरकार, तेजस्वी बोले- शराब से मौत के बाजवूद अपनी पीठ थपथपा रही सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में होली के दौरान जहरीली शराब से लगातार हुई मौतों के मामले में आज विपक्ष ने कड़े तेवर अख्तियार कर रखे हैं. एक तरफ जहां विधानसभा की कार्यवाही लगातार इस मसले को लेकर बाधित हो रही है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर सीधा निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मौजूदा सरकार केवल लीपापोती वाली सरकार बनकर रह गई है. बिहार में जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है.


दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सरकार अपनी गलती और नाकामियों को छिपाने में जुटी हुई है. प्रशासन का काम केवल सच को छिपाना रह गया है. अगर शराब से लोगों की मौत हो रही है तो पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया जा रहा. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि पोस्टमार्टम से इसलिए बचा जा रहा है कि मामला उजागर ना हो सके.

टैग्स