ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

नीतीश ने NPR के नए फॉर्मेट को किया खारिज, बोले- बिहार में पुराना मॉडल ही चलेगा

DARBHANGA : नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NPR को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरभंगा में अल्पसंख्यक विकास की कई योजनाओं का शुभार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NPR को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरभंगा में अल्पसंख्यक विकास की कई योजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि बिहार में NPR का पुराना फॉर्मेट ही लागू रहेगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि एनपीआर के नए फॉर्मेट में कई तरह की परेशानियां है लिहाजा बिहार में पुराने मॉडल पर ही NPR होगा।


नीतीश कुमार ने एक बार फिर से साफ किया है कि बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में एनआरसी लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा है कि NPR के नए स्वरूप को लेकर कई तरह का कन्फ्यूजन लोगों के दिमाग में है। वैसी परिस्थिति में बेहतर यही होगा कि पुराने मॉडल पर ही NPR लागू किया जाए।


बता दें कि  नीतीश कुमार पहले भी एनपीआर के नये फॉर्मेट पर अपनी आपत्ति जता चुके हैं। उनका कहना था कि एनपीआर में नई चीजें हैं, उसको लेकर भ्रम है। माता पिता का कहां जन्म हुआ। इसकी जानकारी गरीबों को कम है। एनपीआर का जो आधार पहले से चला आ रहा है, वहीं सही है। वहीं उन्होनें कहा था कि एनपीआर में जवाब न देने का विकल्प है, लेकिन उससे भी भ्रम रहेगा। माहौल जो पैदा हुआ है, वह ठीक बात नहीं है। लोगों के मन में भ्रम पैदा न हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।