ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

चाचा के लिए उमड़ा भतीजे का प्रेम, नीतीश से मिलने पहुंचे तेजस्वी

PATNA : विधानसभा में तीखी नोकझोंक के बाद भतीजे तेजस्वी यादव को आखिरकार चाचा नीतीश कुमार की याद आ ही गई. सदन से निकले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने उनके चेंबर में पहुंच गए. लंच

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में तीखी नोकझोंक के बाद भतीजे तेजस्वी यादव को आखिरकार चाचा नीतीश कुमार की याद आ ही गई. सदन से निकले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने उनके चेंबर में पहुंच गए. लंच के लिए जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो रवाना होने से पहले तेजस्वी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है. 

इसको भी पढ़ें: विधानसभा में RJD-BJP के विधायकों के बीच हुई हाथापाई, NPR पर भिड़े


नीतीश कुमार से मुलाकात कर तेजस्वी यादव ने NPR को लेकर बिहार सरकार के रुख पर धन्यवाद भी जताया है। तेजस्वी चाहते हैं कि नीतीश कुमार नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर भी एक बार पुनर्विचार करें। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बहुत छोटी हुई है। दरअसल सदन में एनपीआर पर बहस के दौरान तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने चाचा वाले अंदाज में यह समझाते हुए बैठने को कहा था कि लालू यादव अगर उनके खिलाफ बोले तो अच्छा लगेगा. अब उसके बाद मुलाकात की है. मुख्यमंत्री ने भी स्वागत किया था.

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके चेंबर में गए तो उनके साथ आरजेडी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्धकी भी थे. कांग्रेस के विधायक अवधेश कुमार सिंह भी इन नेताओं के साथ नीतीश कुमार के चेंबर में पहुंचे थे. नीतीश कुमार ने सदन में आज ही चर्चा के दौरान टोकाटोकी कर रहे कांग्रेस विधायक अवधेश कुमार सिंह को कहा था कि आप कांग्रेस में कितने दिन रहने वाले हैं. चुटकिले अंदाज में कहा था कि क्या आप विधानसभा का अगला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे इसकी गारंटी है. तेजस्वी यादव ने अपनी मुलाकात में नीतीश कुमार ने कहा है कि वह नागरिकता संशोधन कानून मैं मुस्लिमों को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएं.