ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

नीतीश के मानव श्रृंखला को फ्लॉप करने की होने लगी कोशिश, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #Boycott19JanHumanChain

PATNA: जिस मानव श्रृंखला को लेकर नीतीश कुमार कई जिलों में जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान लोगों से सफल बनाने की अपील की थी. इसको अब फ्लॉप करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जिस मानव श्रृंखला को लेकर नीतीश कुमार कई जिलों में जल जीवन हरियाली यात्रा के दौरान लोगों से सफल बनाने की अपील की थी. इसको अब फ्लॉप करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. 19 जनवरी से पहले ही आज ट्विटर पर #Boycott19JanHumanChain ट्रेंड कराया जा रहा है. इसको लेकर 8 हजार से अधिक लोगों ने बायकॉट करने के लिए ट्वीट किया है.

कई दल और संगठनों के किया है विरोध

इस बायकॉट में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी साथ हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि’’नीतीश जी हमारी सरकार ने नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देने का फ़ैसला लिया था पर आपके हठ के कारण आज नियोजन शिक्षकों के परिवार का भविष्य अधर में हैं और आपको अपने मानव शृंखला की पड़ी है,आधे पेट से कोई शिक्षक बच्चों को कैसी शिक्षा देगा?’’  इसके अलावे महागठबंधन के कई दलों ने भी मानव श्रृंखला का विरोध किया है. बिहार के कई शिक्षक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर इसका विरोध कर रहे हैं.

बता दें कि गांधी मैदान में मानव शृंखला का मुख्य कार्यक्रम होगा. यहां बनने वाले बिहार के नक्शे से राज्य की चारों दिशाओं में लाइन बनेगी. पटना जिले में 708 किमी लंबी शृंखला बनेगी. प्रत्येक एक किमी पर पेयजल और मेडिकल कैंप की व्यवस्था होगी. मैदान के गेट नंबर 1 से आयोजक और प्रशासन को प्रवेश मिलेगा. गेट नंबर 12 से मीडिया प्रतिनिधियों और गेट नंबर 13 से पास वाले लोग प्रवेश करेंगे. पास के माध्यम से करीब 5000 लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी. पटना जिले में 708 किमी बनने वाली लंबी मानव शृंखला का रूट राजेंद्रपुल मोकामा से कोईलवर पुल बिहटा तक 167 किमी का मेन रूट, 256 किमी का सब रूट और 285 किमी का अन्य रूट होगा.

टैग्स