ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

नीतीश की नयी सरकार में सब ठीक नहीं! अब फिर से बढ़ाया विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला, 10 के बदले 12 फरवरी से सदन

PATNA: नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार तो बना ली लेकिन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है. सरकार बनने के चार दिन बाद भी मंत्रियों के विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है. नयी सरक

नीतीश की नयी सरकार में सब ठीक नहीं! अब फिर से बढ़ाया विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला, 10 के बदले 12 फरवरी से सदन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ सरकार तो बना ली लेकिन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है. सरकार बनने के चार दिन बाद भी मंत्रियों के विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है. नयी सरकार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है. लेकिन, सत्र कब से शुरू होगा इसका फैसला भी हर रोज बदल रहा है.


बता दें कि नीतीश जब राजद के साथ थे तो 5 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र बुलाने का फैसला लिया गया था. लेकिन इस बीच सरकार ही बदल गयी. 28 जनवरी को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार बनी थी. अगले दिन कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 10 फरवरी से विधानमंडल का सत्र बुलाने का फैसला लिया गया. उस दिन तय हुआ था कि 10 फरवरी को सदन की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और उसके बाद सरकार विश्वासमत हासिल करेगी. लेकिन अब विधानमंडल का सत्र शुरू करने की तारीख में फिर से फेरबदल कर दिया गया है.


12 फरवरी से विधानमंडल का सत्र

गुरूवार को विधानमंडल के सत्र को लेकर नयी अधिसूचना जारी की गयी है. इसके मुताबिक विधानमंडल का बजट सत्र 12 फरवरी से शुरू होगा. 12 फरवरी को सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद नीतीश कुमार विधानसभा में नयी सरकार का विश्वास मत हासिल करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे. अगले दिन 13 फरवरी को साल 2023-24 के लिए सरकार का बजट पेश किया जायेगा. विधानमंडल का सत्र 1 मार्च तक चलेगा.


विधानमंडल का सत्र शुरू करने को लेकर बार-बार के फेरबदल से कई तरह की चर्चायें हो रही हैं. वैसे भी ये बात आम है कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है. बिहार में नयी सरकार के बने 4 दिन हो गये. 28 जनवरी को नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्रियों ने शपथ लिया था लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. नीतीश कुमार के लगभग 18 सालों के कार्यकाल में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 4 दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं हो. ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं.