केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स का किया ऐलान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बहादुरी दिखाने वाले सैनिकों को मिला वीर चक्र सम्मान कैमूर में आपसी विवाद में चली चाकू, 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक बोले..‘श्रीबाबू में थी प्रधानमंत्री बनने की क्षमता’ कटिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: 30 साल बाद राजद से छिनी परंपरागत सीट, अब वीआईपी के खाते में Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में EC की सख्ती का असर, अबतक 71 करोड़ रुपये से अधिक कैश, शराब और ड्रग्स जब्त Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में EC की सख्ती का असर, अबतक 71 करोड़ रुपये से अधिक कैश, शराब और ड्रग्स जब्त आरा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर मौत जमुई विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AK-47 का मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद Rakhi Sawant Trolled: दिवाली की रात मां की कब्र पर शैंपेन की बोतल लेकर पहुंची ड्रामा क्वीन राखी सावंत, वीडियो देखकर भड़के यूजर्स Rakhi Sawant Trolled: दिवाली की रात मां की कब्र पर शैंपेन की बोतल लेकर पहुंची ड्रामा क्वीन राखी सावंत, वीडियो देखकर भड़के यूजर्स
1st Bihar Published by: Updated Sat, 14 Jan 2023 06:13:57 PM IST
- फ़ोटो
BUXAR: किसानों के साथ पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर हुए बवाल के बाद बक्सर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि बड़ी से बड़ी घटना हो जाती है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। चाहे किसानों का मामला हो या चंद्रशेखर सिंह का विवादित बयान मुख्यमंत्री हर समस्या से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार की चुप्पी बता रही है कि उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है या उनपर बढ़ते उम्र का असर होने लगा है। मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं, उन्हें पर मुद्दे पर जनता को जवाब देना होगा।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बक्सर में किसानों के साथ जो घटना हुई वह बेहद ही दुख देने वाली है। कही न कहीं पूरे मामले में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। इस घटना ने बक्सर के किसानों और आम लोगों को उत्तेजित करने का काम किया है। सरकार की दमनकारी नीति लोगों के बीच भय का वातावरण बना रही है। अगर समय रहते सरकार पुलिसिया जुल्म पर अंकुश नहीं लगाती है तो आने वाले समय में लोगों का आक्रोश और बढ़ेगा। बेगुनाह लोगों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर सरकार जो लोगों को डराने की कोशिश कर रही है, बीजेपी उसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की जायज मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बिहार सरकार जो रेट तय करेगी जब उसे केंद्र सरकार देने को तैयार है तो सरकार और जिला प्रशासन इसे गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है। किसान जब इतने दिनों से आंदोलन कर रहे थे तो जिला प्रशासन आंखें मूंदकर क्यों बैठी हुई थी। जो पदाधिकारी इस घटना के लिए जिम्मेवार हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। समाधान यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। सरकार निर्दोष लोगों को फंसाकर जुल्म करना बंद करे।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो ऐसा माना जाएगा कि वे सिर्फ समाज में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और समस्या को बढ़ाना चाहते हैं। नीतीश कुमार के पास परेशान जनता की समस्या का कोई समाधान नहीं है। चाहे किसानों का मामला हो या चंद्रशेखर सिंह का मुख्यमंत्री हर समस्या से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं। जब बेरोजगारों पर लाठीचार्ज होता है तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं है। किसानों के घर में घुसकर पुलिस बर्बरतापूर्वक पिटाई करते हैं तब भी सीएम कहते हैं कि उन्हें पता नहीं। मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं, समस्या का सामधान करें नहीं तो जनता उनकी विदाई यात्रा कर देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या तो कुर्सी जाने के डर में हैं या फिर उनके ऊपर उम्र का प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।