ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

नीतीश के विधायक ने कहा, दारू जिंदगी के लिए जरूरी, मांझी जी ने ठीक बोला है, देखिये वीडियो

PATNA : गरीबों को शराब पीने की छूट देने की मांग करने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को जेडीयू के एक विधायक का समर्थन हासिल हो गया है. ये अलग बात है कि जब मांझी ने ये मांग की थी तो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : गरीबों को शराब पीने की छूट देने की मांग करने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को जेडीयू के एक विधायक का समर्थन हासिल हो गया है. ये अलग बात है कि जब मांझी ने ये मांग की थी तो जेडीयू के तमाम नेता उन पर टूट पड़े थे. लेकिन अब नीतीश के विधायक ने ही मांझी का समर्थन कर दिया है.

विधायक श्याम बहादुर सिंह ने किया मांझी का समर्थन
फर्स्ट बिहार झारखंड से बात करते हुए जेडीयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन किया. श्याम बहादुर ने कहा कि मांझी जी ने ठीक बोला है. दवा-दारू दोनों जिंदगी के लिए जरूरी है. मांझी के बयान में कोई गलत बात नहीं है. वैसे श्याम बहादुर सिंह ने ये भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं निकाला जाना चाहिये कि वे पॉलिटिक्स में मांझी का समर्थन कर रहे हैं.

क्या कहा था मांझी ने
दरअसल पिछले सप्ताह जीतन राम मांझी ने कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए गरीबों को शराब पीने की छूट देने की मांग कर दी थी. मांझी ने कहा था कि गरीबों को थोड़ी शराब पीने की छूट मिलने चाहिये. इससे उन्हें अच्छी नींद आयेगी. मांझी ने कहा था कि बिहार के ढ़ेर सारे मंत्री, अधिकारी और नेता हर रोज शराब पी रहे हैं लेकिन उन्हें कोई गिरफ्तार नहीं कर रहा है.



मांझी के बयान के बाद जेडीयू के नेता उन पर टूट पड़े थे. जेडीयू नेताओं का आरोप था कि मांझी गरीबों की जान लेना चाह रहे हैं. हालांकि जीतन राम मांझी अपने बयान पर कायम रहे. उन्होंने कहा कि सरकार अगर अधिकारियों के घर छापेमारी करवाये तो पता चल जायेगा कि शराबबंदी कितना कारगर है.


आज जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने उनका समर्थन कर दिया. श्याम बहादुर पहले से ही चर्चित रहे हैं. शराब से लेकर सार्वजनिक मंच पर बार बालाओं के साथ उनके डांस के वीडियो कई दफे वायरल हो चुके हैं. लेकिन जेडीयू उन्हें पार्टी से निकालने का हिम्मत नहीं जुटा पायी. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता