ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया सवाल MUNGER: अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 17620.90 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

नीतीश के खिलाफ नरेंद्र सिंह आज बनाएंगे मोर्चा, बेटे सुमित जेडीयू में बने रहेंगे

1st Bihar Published by: 3 Updated Tue, 27 Aug 2019 02:37:46 PM IST

नीतीश के खिलाफ नरेंद्र सिंह आज बनाएंगे मोर्चा, बेटे सुमित जेडीयू में बने रहेंगे

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मोहभंग होने के बाद पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह आज अपने नए मोर्चे का एलान करने वाले हैं। नरेंद्र सिंह ने नीतीश विरोधी तमाम नेताओं को इस मोर्चे के लिए एकजुट किया है। खास बात यह है कि इस मोर्चे में शामिल ज्यादातर नेता नीतीश कुमार से चोट खाए उनके पुराने साथी हैं। फर्स्ट बिहार झारखंड से एक्सक्लूसिव बातचीत में नरेंद्र सिंह ने खुद बताया था कि वह बिहार नव निर्माण मोर्चा का गठन करने वाले हैं, हालांकि इस मोर्चे को उन्होंने गैर राजनीतिक बताया। नरेंद्र सिंह के अलावा इस मोर्चे में पूर्व सांसद अरुण कुमार और नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रह चुकी रेणु कुशवाहा भी शामिल होंगी। नरेंद्र सिंह इन नेताओं के साथ मंगलवार को दोपहर बाद मोर्चे के गठन का एलान करने वाले हैं। नरेंद्र सिंह भले ही नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा बनाने का एलान कर रहे हो लेकिन उनके बेटे सुमित सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में ये साफ कर दिया है कि वह जेडीयू के सदस्य हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही उनकी आस्था है। सुमित सिंह ने कहा है कि वह जेडीयू छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। सुमित सिंह चकाई से विधायक रह चुके हैं और लोकसभा चुनाव के पहले उनकी जेडीयू में प्रशांत किशोर ने वापसी कराई थी।