रोहतास में 9 फीट का अजगर मिला, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल Barbigha news : बरबीघा बायपास पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल Vehicle Fitness Test Price Hike: भारत में बढ़ी व्हीकल फिटनेस टेस्ट फीस, पुराने वाहनों के लिए अब और महंगा होगा टेस्ट; जानें पूरी डिटेल Bihar News: बिहार में नई सरकार का काम शुरु, अब सौ से अधिक सड़को को बनाया जाएगा स्टेट हाइवे
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 06 Jul 2024 08:40:22 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। एनडीए की सरकार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली। नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा कि दम था तो अकेले लोकसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ा पता चल जाता। बिहार में भाजपा का क्या पहचान है?
बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने 2025 में बिहार में एनडीए में भाजपा के चेहरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर निशाना साधते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि चौबे जी का दिमाग घसक गया है। इसलिए अक्सर बक-बक करते रहते हैं। बकबक करने की चौबे जी की आदत है। वही टिक वाले गिरिराज सिंह भी बकबक करते रहते हैं। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि चौबे का दिमाग घसक गया है। जहां का राज्यपाल इनको बनाया जाएगा वहां का भी कहानी खत्म हो जाएगा। बिहार में भाजपा की पहचान क्या है? नीतीश जी को साइड करके बीजेपी कहां जाएगा।
गोपाल मंडल ने कहा कि यदि दम है तो अकेले चुनाव क्यों नहीं लड़ता है जमीनी हकीकत पता चल जाएगा। नीतीश जी को लोग पलटू चाचा कहते हैं लेकिन सच्चाई है कि वो बैठे रहते है और कभी आरजेडी आकर सट जाता है तो कभी बीजेपी आकर सट जाता है। पार्टियां आकर उनके साथ सट जाती है। वो कही नहीं जाते पार्टी खुद उनके साथ आ जाती है। सब जानते हैं कि नीतीश कुमार का बिहार में जनाधार है। इनके साथ रहेंगे तब सरकार में बने रहेंगे। यदि इनसे अलग हुए तो कुर्सी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब 2025 में राजद नहीं सटेगा।
वही आरजेडी के स्थापना दिवस पर लालू ने कहा था कि सरकार अगस्त में गिर जाएगी इस पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव महान लीडर हैं गरीबों का मसीहा हैं। सब कुछ है लेकिन थोड़ा रोग से पीड़ित हैं। याददाश्त गड़बड़ हो जाता है।